Trending News

आगरा-ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने पुलिस चौकी में लगाई आग

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 31st December , 2020 06:52 pm

आगरा के ताजगंज में गुरुवार को ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस की गाड़ी को देखकर खनन का ट्रैक्टर चालक भागने की कोशिश कर रहा था। जिससे वह टैंकर से टकरा गया। इसके बाद ट्रैक्टर असंतुलित होकर गड्डे में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। चालक की मौत के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर चालक की मौत पर तोरा चौकी में आगजनी की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी पीट दिया।

घटना सुबह करीब सवा ग्यारह बजे की है। करभना निवासी 22 वर्षीय पवन यादव ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लेकर गांव से आ रहा था। ग्रामीणों के अनुसार कैला कोल्ड स्टोरेज के पास तोरा चौकी की जीप वसूली के लिए खड़ी थी। पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया। पवन दशहत में आ गया। वापस गांव में आने के लिए उसने तेजी से यू टर्न लिया। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। पवन उसके नीचे दब गया। जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों और गांव वालों ने बवाल कर दिया। तो वहीं बेकाबू भीड़ ने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग सौ फुटा मार्ग पर बनी तोरा चौकी घुसकर पहले तोड़फोड़ की उसके बाद आग लगा दी। जहां भीड़ ने दो बाइक, एक स्कूटर, फर्नीचर, कंप्यूटर को आग के हवाले कर दिया।

घटना की जानकारी पाकर सीओ सदर महेश कुमार तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आधा घंटे बाद बवाल शांत किया जा सका। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस वसूली के लिए ट्रैक्टर रोक रही थी। मृतक पवन की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर, पुलिस आगजनी करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया।

Latest News

World News