Trending News

शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 18th January , 2021 05:41 pm

मुंबई-घरेलू शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुला लेकिन विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से जल्द ही गिरावट आ गई। कमजोर कारोबारी रुझानों के बीच सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे पिछले सत्र से 309.96 अंकों यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 48,724.71 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 108.55 अंकों यानी 0.75 फीसदी फिसलकर 14,325.15 पर बना हुआ था।

ग्लोबल मार्केट से मिले शानदार सेंकेतों के बल पर आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई है। सेंसेक्स 295.49 यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 49,105 के आसपास कारोबार करता हुआ देखा जा रहा है। वहीं, निफ्टी 78 अंक यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 14,425 के आसपास कारोबार करता हुआ देखा गया है।

यूएस ,एशिया और एसजीएक्स निफ्टी से शानदार संकेत मिले हैं। जिससे यह लग रहा है कि आज लगातार 11 वें दिन नया स्तर देखा जा सकता है। एशिया में कोस्पी 3 फीसदी ऊपर है। जापान के बाजार में आज बंदी है। वहीं, नए राहत पैकेज की उम्मीद से US मार्केट में शुक्रवार को रिकॉर्ड रैली दिखी थी। बाइडेन बड़े पैकेज का एलान कर सकते हैं। वहीं, सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। क्रूड में तेजी जारी है. ब्रेंट 56 डॉलर के करीब नजर आ रहा।

Latest News

World News