Trending News

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच

[Edited By: Rajendra]

Friday, 30th September , 2022 12:36 pm

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। इससे पहले चुनावी तस्वीर भी लगभग साफ हाे गई है। अब सीधा मुकाबला पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच है। दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसका एलान उन्होंने खुद किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। इसी बीच दिग्विजय सिंह इस रेस से बाहर हो गए हैं। दिग्विजय सिंह ने ऐलान कर दिया कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह ने ये ऐलान अध्यक्ष पद की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने के बाद किया। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच रह गया है। कांग्रेस के बागी ग्रुप G-23 ने भी प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया है। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है।

दिग्विजय सिंह ने कहा, मैंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए काम किया और करता रहूंगा। मैं हमेशा दलित-आदिवासियों और गरीबों के लिए खड़ा रहा, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ लड़ता रहा और गांधी-नेहरू परिवार के लिए मेरी प्रतिबद्धता...ये तीन चीजें हैं, जिनसे मैंने कभी समझौता नहीं किया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में उतर आए हैं। उनकी तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, प्रमोदी तिवारी और पीएल पुनिया प्रस्तावक होंगे।

मैं कल खड़गेजी के घर गया कि आप अगर नॉमिनेशन कर रहे हो तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। प्रेस के माध्यम से आज जानकारी मिली कि वे कैंडिडेट हैं। मैं आज फिर उनके घर गया कि आप वरिष्ठ नेता हैं, मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात सोच भी नहीं सकता। अब उनका इरादा चुनाव लड़ने का है तो मैं उनका प्रस्तावक बनना स्वीकार करता हूं।"

अशोक गहलोत भी खड़गे से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद कहा- खड़गे अनुभवी नेता हैं। उनका चुनाव लड़ने का फैसला सही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब फ्रैंडली मैच है। हम सभी लोग एकजुट हैं।

शशि थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन जी बेहद सम्मानित साथी हैं। जितने ज्यादा लोग चुनाव में उतरेंगे, कांग्रेस उतनी ही बेहतर होगी। थरूर थोड़ी देर में नॉमिनेशन फाइल करेंगे। इससे पहले वे मीडिया से बातचीत भी करेंगे।

सोनिया गांधी गुरुवार देर रात प्रियंका के घर पहुंचीं। अध्यक्ष पद पर लंबी चर्चा हुई। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कुछ नेता प्रियंका को अध्यक्ष बनाए जाने के फेवर में थे। तर्क यह था कि वे वाड्रा परिवार की बहू हैं, गांधी परिवार के कोटे में उन्हें न गिना जाए। हालांकि, सूत्रों ने यह भी बताया कि राहुल इसके लिए राजी नहीं थे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच

Latest News

World News