Trending News

लखनऊ-कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी का बीजेपी सरकार पर वार

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 26th December , 2020 05:57 pm

लखनऊ-शनिवार को ललितपुर से शुरू होने वाली पदयात्रा से एक दिन पहले शुक्रवार को पुलिस ने कांग्रेस के यूपी प्रभारी समेत दर्जनों नेताओं को नजरबंद कर दिया। घर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। दिनभर पुलिस नेताओं से बातचीत करती रही। सभी यात्रा निकालने की बात पर अड़े रहे। इसी पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि गाय बचाओ किसान बचाओ कार्यक्रम को रोकने के लिए भाजपा सरकार तानाशाही और हिटलर शाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद और गिरफ्तार करना पूरी तरीके से अलोकतांत्रिक है।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि भाजपा यह भूल जाती है कि वह लगातार विपक्ष में ही रहते हुए ही आज सत्ता में पहुंची है, आज कांग्रेस पार्टी सिर्फ यही मांग कर रही है कि किसानों को लेकर जो प्रोपेगेंडा करती है,भाजपा आखिर MSP को कानून का हिस्सा क्यों नहीं बना रही है। गाय को लेकर इतना बड़ा प्रोपेगेंडा किया गया लेकिन आज हकीकत यह है कि हमारे गांवश गौशाला में भूखे मर रहे हैं और सरकार सिर्फ और सिर्फ वोट और प्रचार के लिए प्रोपेगेंडा करने के बाद भूल जाती है।

आज कांग्रेसजन सरकार की वहीं सच्चाई दिखाने के लिए लोगों के बीच में जा रहे थे जिसको लेकर नेताओं/कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस जन इस गिरफ्तार होने से डरने वाले नहीं हैं। हम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लगातार लड़े हैं और इस तानाशाह सरकार के खिलाफ आगे भी जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगें।

 

Latest News

World News