Trending News

भारत में फेल हुआ लॉकडाउन, मोदी सरकार बताये क्या है प्लान बी: राहुल गांधी

[Edited By: Admin]

Tuesday, 26th May , 2020 12:54 pm

देश में तेजी बढ़ती कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या सभी की चिन्ता का कारण बन चुकी है। मरीजों की कुल संख्या की बात करें तो यह आंकड़ा 1.45 लाख को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6535 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के 80,722 एक्टिव केस हैं और अब तक 60,490 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं, जबकि 4,167 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से महाराष्ट्र, राजधानी दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

अकेले महाराष्ट्र में 52 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले हैं। इसको देखते हुए सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति वडाला ने अपने गणेश चतुर्थी समारोह को फरवरी 2021 तक स्थगित कर दिया है।

इस मामले में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी का कहना है कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां वायरस तेजी से बढ़ रहा है और हम लॉकडाउन को हटा रहे हैं। लॉकडाउन का उद्देश्य विफल हो गया है। भारत एक असफल लॉकडाउन के परिणामों का सामना कर रहा है। नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि 21 दिनों में कोरोना की लड़ाई जीती जाएगी, लेकिन अब करीब साठ दिन हो गए हैं। हिंदुस्तान पहला देश है जो बीमारी बढ़ने के समय लॉकडाउन बंद कर रहा है। हम आदर से सरकार और प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि अब आपका प्लान बी क्या है?

 

Latest News

World News