Trending News

रक्षा बंधन में आकर्षक दिखने के लिए अपनाएं ये फैशनेबल ड्रेसेस

[Edited By: Admin]

Wednesday, 14th August , 2019 03:19 pm

रक्षा बंधन के त्योहार में सजना-संवरना आम है। इस त्योहार में हर कोई आकर्षक दिखना चाहता है। इस स्पेशल रिपोर्ट में जानिए कुछ फैशनेबल ट्रैडिशनल ड्रेसेस के बारे में ....

​कृति का ग्रीन शरारा

मौका त्योहार का हो तो ट्रडिशनल पहनना बनता है। इन दिनों शरार काफी ट्रेंड में है। आप चाहें तो कृति सैनन की तरह आप भी ग्रीन कलर का शरारा पहन सकती हैं। शरारे पर किया गया फ्लोरल वर्क और पिंक कलर का बॉर्डर बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ में कानों में बड़ी-बड़ी चांदबाली। कृति का ये लुक त्योहार के लिहाज से एकदम परफेक्ट है।

​आलिया का येलो कुर्ता

सनशाइन येलो कलर काफी ट्रेंड में है और आलिया का यह फुल स्लीव्स येलो कुर्ता बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप भी इस बार रक्षा बंधन के मौके पर इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

​दिशा का पिंक लहंगा

लहंगा सिर्फ शादी के मौके पर ही नहीं पहना जाता बल्कि त्योहारों के मौके पर भी आप इसे ट्राई कर सकती हैं और यकीन मानिए इस तरह के लाइटवेट लहंगे आपके लुक को काफी इन्हैन्स करेंगे। दिशा पाटनी का यह बेबी पिंक कलर का गोल्डन वर्क वाला लहंगा राखी स्पेशल के लिहाज से परफेक्ट है।

​फ्लोरल अनारकली में मौनी रॉय

अगर आपको अनारकली स्टाइल सूट से प्यार है तो आप ऐक्ट्रेस मौनी रॉय से टिप्स लेकर इस बार रक्षाबंधन के मौके पर फ्लोरल अनारकली ट्राई कर सकती हैं। ऑफ-वाइट कलर के इस अनारकली पर रेड कलर से किया गया फ्लोरल वर्क और दुपट्टा, बेहद खूबसूरत लग रहा है।

Latest News

World News