Trending News

प्रेग्नेंसी में खुद को ऐसे फिट रखती हैं करीना कपूर, शेयर की तस्वीरें

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 25th January , 2021 06:51 pm

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान भी वो अपने लुक का पूरा ध्यान दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें आप देख सकते हैं कि वो प्रेग्नेंसी में भी खुद का ख्याल कैसे रखती हैं। इन तस्वीरों में वो योगा करती नजर आ रही हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

दरअसल, करीना ने योगा करते हुए तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, थोड़ा सा सा योग, थोड़ी सी शांति।” उनकी ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

इन वायरल तस्वीरों में करीना योगा करते हुए नजर आ रही हैं। जो काफी स्टाइलिश है। साथ ही वो अपने फैंस को बता रही हैं कि अगर वो भी फिट होना चाहते हैं तो योगा करें। इसके अलावा करीना ने दुसरा योगा पोज भी शेयर किया है जिसमें वो स्ट्रेचिंग करती नजर आ रही हैं। करीना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में काफी फिट और खूबसूरत लग रही हैं। योगा ही इसका राज है। जिसकी वजह से वो खुद को ग्लैमरस रख पाती हैं। करीना कपूर आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। जिसमें वो इरफान खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं। इसमें वो पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। जिसमें वो आमिर खान के साथ नजर आएंगी।

Latest News

World News