[Edited By: Admin]
Monday, 7th October , 2019 04:31 pmइंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल ने अपनी शादी के 20 साल पूरे कर लिए हैं। रेमो और लिजेल ने इस दिन का जश्न एक अनोखे तरीके से मनाया। दरअसल कपल ने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए तीसरी बार शादी की।
दोनों अपने करीबियों की मौजूदगी में क्रिश्चियन रीति रिवाजों से फिर एक बार शादी के बंधन में बंधे। रेमो की आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी इस समारोह में शिरकत की।
वरुण ने सोशल मीडिया पर रेमो की तीसरी शादी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, लोग एक शादी नहीं कर पाते, आपने तीन बार कर ली। शायद तीन लकी नंबर है। इस फोटो में वरुण धवन, रेमो डिसूजा, लिजेल डिसूजा और श्रद्धा कपूर नजर आ रही हैं।
(Source- Amar Ujala)