Trending News

इग्लैंड बनाम भारत LIVE-जो रूट ने जड़ा शतक, दबाव में टीम इंडिया

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 5th February , 2021 04:38 pm

चेन्नई में खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की। दिन का पहला घंटा इंग्लैंड के नाम रहा। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और इंग्लैंड को दो बड़े झटके दिए। इंग्लैंड के स्कोरबोर्ड पर 63 रन ही जुटे थे कि उसे बर्न्स के रूप में पहला झटका लगा। इसके कुछ देर बाद जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने लॉरिेंस को अपना शिकार बनाया।

LIVE स्कोर

04:17 PM: 81 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 242/2, रूट 109 और सिब्ले 85 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने नई गेंद ले ली है।

04:01 PM: 77.6 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही जो रूट ने अपना शतक पूरा किया। 78 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 227/2, रूट 100 और सिब्ले 84 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:55 PM: 77 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 218/2, सिब्ले 76 और रूट 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। रूट अपने शतक से महज 2 रन दूर हैं।

03:41 PM: 73.4 ओवर में सुंदर की गेंद पर सिब्ले ने एक लिया और इसके साथ ही इंग्लैंड के 200 रन भी पूरे हो गए हैं। 74 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 205/2, 94 और सिब्ले 67 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:30 PM: 71 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 185/2, रूट 78 और सिब्ले 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के इन दो बल्लेबाजों को किसी भी तरह से परेशान करने में नाकाम रहे हैं और रूट अब काफी तेजी से रन बटोर रहे हैं।

03:16 PM: 67 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 171/2, जो रूट 64 और सिब्ले 64 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:06 PM: 65 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 167/2, जो रूट 60 और सिब्ले 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

02:55 PM: 62 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 159/2, जो रूट 58 और सिब्ले 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:40 PM: 58.6 ओवर में नदीम की गेंद पर चौका लगाकर जो रूट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 59 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 147/2, रूट 51 और सिब्ले 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:33 PM: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू, रूट और सिब्ले क्रीज पर मौजूद हैं। तीसरे सेशन का पहला ओवर भारत के की तरफ ईशांत शर्मा कर रहे हैं।

02:15 PM: टी ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 140/2, रूट 45 और सिब्ले 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को तीसरे विकेट की तलाश है।

02:05 PM: 55 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 138/2, डॉमिनिक सिब्ले 53 और रूट 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को तीसरे विकेट की तलाश है।

01:46 PM: 50.2 ओवर में आर अश्विन की गेंद पर दो रन लेने के साथ ही सिब्ले ने पचासा जड़ दिया है। सिब्ले ने 159 गेंद पर सात चौकों की मदद से 51 रन बनाए हैं। सिब्ले काफी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर रहे हैं।

01:43 PM: 50 ओवर का खेल हो चुका है, इंग्लैंड ने लंच के बाद जबर्दस्त वापसी की है। डॉमिनिक सिब्ले 49 और कप्तान जो रूट 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 59 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने अपना पहला और दूसरा विकेट 63 रनों पर गंवाया था।

01:20 PM: 43.2 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए थे। कप्तान जो रूट 68 गेंदों पर 22 रन और सिब्ले 134 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12:54 PM: 37 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड ने दो विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। 63 रनों पर दो विकेट गंवाने के बाद डॉमिनिक सिब्ले और कप्तान जो रूट ने मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला है। रूट 11 और सिब्ले 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12:15 PM: लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। डॉमिनिक सिब्ले और जो रूट क्रीज पर वापस लौटे हैं, जबकि लंच के बाद का पहला ओवर जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं।

11:30 AM: पहले दिन का लंच ब्रेक हो गया है। इंग्लैंड का स्कोर 67/2 है, डॉमिनिक सिब्ले 26 और जो रूट चार रन बनाकर खेल रहे हैं। लंच ब्रेक से कुछ देर पहले ही भारतीय गेंदबाजों ने मैच में वापसी दिलाई। अश्विन ने पहले विकेट की अर्धशतकीय साझेदारी तोड़ी, तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने डैनियल लॉरेंस को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

11:26 AM: भारतीय गेंदबाजों ने मैच में टीम इंडिया को वापसी दिला दी है। आर अश्विन के बाद जसप्रीत बुमराह ने भी एक विकेट अपने खाते में डाला। डैनियल लॉरेंस बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। 25.4 ओवर में इंग्लैंड ने दूसरा विकेट 63 रनों पर ही गंवाया। डॉमिनिक सिब्ले का साथ देने कप्तान जो रूट क्रीज पर आए हैं।

11:19 AM: लंच ब्रेक से कुछ देर पहले ही आर अश्विन ने भारत को पहला ब्रेकथ्रू दिलाया। रोरी बर्न्स 33 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमाकर आउट हुए। बर्न्स ने डॉमिनिक सिब्ले के साथ पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाई। सिब्ले 26 रन बनाकर खेल रहे हैं, उनका साथ देने डैनियल लॉरेंस आए हैं।

11:02 AM: 20 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 51/0, रोरी बर्न्स और डॉमिनिक सिब्ले 50 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। बर्न्स 25 और सिब्ले 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को विकेट की तलाश है।

10:30 AM: 12 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर का 26/0 है, रोरी बर्न्स 12 और डॉमिनिक सिब्ले 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिच से गेंदबाजों को बिल्कुल मदद नहीं मिल रही है। इंग्लैंड ने पहले घंटे में एक भी विकेट नहीं गंवाया है, वहीं टीम इंडिया को विकेट की तलाश है।

09:58 AM: 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 10/0, रोरी बर्न्स 7 और डॉमिनिक सिब्ले 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की ओर से अभी तक ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने ही गेंदबाजी की है।

09:30 AM: इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। रोरी बर्न्स और डॉमिनिक सिब्ले ने पारी का आगाज किया है। भारत की ओर से ईशांत शर्मा पहला ओवर फेंक रहे हैं।

Latest News

World News