Trending News

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, चार घंटे तक की लगातार गोलीबारी, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 26th December , 2020 11:32 am

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान की ओर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की गई। कठुआ जिले में पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट अग्रिम चौकियों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। दूसरी ओर इंद्रेश्वर सेक्टर में लगातार चार घंटे तक गोलीबारी की गई जिसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार चार घंटे तक गोलीबारी की। गोलीबारी देर रात से शुरू होकर आज सुबह तड़के तक चली।

वहीं कठुआ जिले में अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को रात नौ बजकर 35 मिनट पर हीरानगर सेक्टर की सतपाल सीमा चौकी पर आईबी के दूसरी तरफ से गोलीबारी की गई जिसका सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने करार जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से गोलीबारी शनिवार तड़के पौने तीन बजे तक जारी रही, लेकिन इस दौरान भारतीय पक्ष को किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पुंछ जिले के दलहन में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में सेना के लिए सामान ढोने का काम करने वाले दो कुलियों के घायल होने के एक दिन बाद संघर्ष विराम उल्लंघन का यह नया मामला सामने आया है।

Latest News

World News