Trending News

मेरठ-डकैतों ने ज्वैलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटे लाखों रुपए

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 26th December , 2020 12:14 pm

मेरठ-पश्चिमी यूपी के मेरठ में आपराधिक वारदातों पर पुलिस-प्रशासन लगाम नहीं लगा पा रहा है। मेरठ में शुक्रवार की रात नौचंदी इलाके में डकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।। डकैतों ने शुक्रवार रात ज्वैलर के घर जमकर आतंक मचाया। डकैतों ने ज्वैलर के परिवार को बंधक बनाकर 11 लाख की डकैती डाली। बताया गया कि डकैत नकदी और सोने-चांदी की ज्वेलरी ले गए। सुबह करीब 4 बजे बदमाशों के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक वारदात शुक्रवार रात एक बजे एल ब्लाक शास्त्रीनगर की है। यहां तेजपाल वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। तेजपाल के बेटे कपिल वर्मा बदमाश छत की तोड़कर घर के अंदर घुस गए और पूरे परिवार को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया। घर में उस वक्त उनकी मां शशि वर्मा, पिता तेजपाल मौजूद थे। कपिल वर्मा का कहना है कि करीब छह डकैत थे, जो नकाब पहने हुए थे। डकैतों ने विरोध करने पर घर के कई सदस्यों के साथ मारपीट भी की। कपिल ने बताया कि डकैत घर के अंदर 550 ग्राम सोना, छह किलो चांदी और 11 लाख की नकदी ले गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डकैतों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि डकैतों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Latest News

World News