Trending News

लखनऊ के कमिश्नर और डीएम ने लगवाया कोरोना का टीका, बोले- किसी भी भ्रम में न पड़ें

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 5th February , 2021 04:39 pm

उत्तर प्रदेश में आज फ्रंट लाइन वर्कर्स यानि पुलिस और सफाईकर्मी को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। इसमें 60 हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। शुक्रवार को लखनऊ में कमिश्नर डीके ठाकुर और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने टीका लगावाया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोग किसी अफवाह या भ्रम में न पड़ें। उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर इस अभियान का हिस्सा बनें। लखनऊ में करीब तीन हजार फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा रही है। राजधानी में बीते गुरुवार को 99 बूथों पर 12,001 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 63.14 फीसद यानी 7,578 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगाई गई।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश समेत 14 से ज्यादा सीनियर पीसीएस अधिकारियों ने भी टीकाकरण करवाया है। फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कलेक्ट्रेट में 2 बूथ बनाए गए हैं। कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी और राजस्व कर्मी भी टीका लगा रहे हैं। PCS अधिकारी, तहसीलदार और राजस्व कर्मी को भी टीका लगा रहे हैं। शाम 5 बजे तक चलेगा टीकाकरण कार्यक्रम चलेगा। पीजीआई में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, ज्वाइंट सीपी नीलाब्जा चौधरी और नवीन अरोड़ा ने वैक्सीन लगावाई है।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने ऑब्जर्वेशन रूम में आधे घंटे का स्टे लेने के बाद कहा कि आज मैंने वैक्सीन ली है। ये पूरी तरह स्वस्थ व सुरक्षित है। किसी को इसे लेकर भ्रम नहीं रखना चाहिए और सभी लोग बढ़-चढ़कर वैक्सीन लें। जेसीपी लां एंड आर्डर नवीन अरोरा ने कहा कि, ये पूरी तरह सुरक्षित है। जल्द ही सीनियर सिटीजन को वैक्सीन दी जाएगी। प्रदेश में सैकेंड फेस के पहले वैक्सीनेशन में आज फ्रंट लाइन वर्कस को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। जिसमें पुलिसकर्मी, सेना के जवानों, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, सफाई कर्मचारी, रेवन्‍यू डिपार्टमेंट के कर्मचारी शामिल हैं। 25 मार्च के बाद 50 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

Latest News

World News