Trending News

किसान आंदोलन-हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 24th December , 2020 01:21 pm

दिल्ली-कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी के अलावा कुछ अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने केवल 3 लोगों को ही अनुमति दी थी।

इसके बाद दिल्ली के विजय चौक पर जमा हुए कांग्रेस नेता और प्रियंका गाधी जब राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़े तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अपनी जिद पर अड़ गई है। आज जो भी सरकार से सवाल करता है, उन्हें देशद्रोही बता दिया जाता है। प्रियंका बोलीं कि सरकार के दिल में किसानों के लिए कोई इज्जत नहीं है।

 

Latest News

World News