Trending News

किसानों का 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन, टिकरी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प

[Edited By: Vijay]

Friday, 27th November , 2020 11:16 am

केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों का विरोध करने के लिए दिल्ली का घेराव करने जा रहे किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसानों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इस बीच किसानों और सुरक्षाकर्मियों दिल्ली-बहादुरगढ़ राजमार्ग के पास टिकरी सीमा पर झड़प हो गई। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। इससे पहले सिंघु बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली सीमा) पर पुलिसवालों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। यहां भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा, रोहतक-झज्जर सीमा, दिल्ली-गुरुग्राम और दिल्ली-जम्मू राजमार्ग भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।

 

Latest News

World News