Trending News

हिंसा करने वाले किसानों पर गृहमंत्रालय का बड़ा एक्शन, पुलिस ने जारी किया लुक ऑउट नोटिस

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 28th January , 2021 12:04 pm

नई दिल्ली-गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई किसान ट्रैक्टर रैली में भड़की हिंसा के लिए जिम्मेदार किसान नेताओं पर सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी कर चुकी है। इसी कड़ी में गृह मंत्रालय ने किसान नेताओं के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।

यानी लुक आउट नोटिस का सीधा मतलब यह हुआ कि इस हिंसा के लिए जिम्मेदार जिन लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जायेगा वे लोग देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। वहीं दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को लेकर पुलिस के साथ हुए समझौते को तोड़ने के लिए योगेंद्र यादव, बलदेव सिंह सिरसा, बलबीर एस.राजेवाल समेत कम से कम 20 किसान नेताओं को नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्हें 3 दिनों में जवाब देने के लिए भी कहा गया है।

बता दें कि किसानों ने ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली पुलिस के साथ समझौता किया था कि वह इस ट्रैक्टर रैली को शांति पूर्वक निकालेंगे और किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं फैलाएंगे, लेकिन किसानों ने ऐसा नहीं किया। ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तय रूट को बदला और दिल्ली के कई इलाकों में तोड़फोड़ की। उन्होंने बैरिकेड्स भी तोड़ दिए और सुरक्षाकर्मियों के साथ भी हिंसक झड़पें की, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें भी आईं। प्रदर्शनकारियों ने सांस्कृतिक धरोहरों को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि अब सरकार ऐसे प्रदर्शनकारियों और किसान नेताओं पर कार्रवाई करने जा रही है जिन्होंने इस हिंसा को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने हिंसा को लेकर कहा है कि उनके पास घटना के वीडियो आ गए हैं, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इन किसान नेताओं पर दर्ज हुई FIR

1. डॉक्टर दर्शन पाल, बीकेयू क्रांतिकारी दर्शनपाल ग्रुप
2. कुलवंत सिंह संधू, जम्हूरी किसान सभा पंजाब
3. बूटा सिंह बुर्जगिल, भारतीय किसान सभा, धकोंडा
4. निर्भय सिंह धुड़ीके, कीर्ति किसान यूनियन, धुड़ीके ग्रुप
5. रुल्दू सिंह, पंजाब किसान यनियन, रुल्दू ग्रुप
6. इंदरजीत सिंह, किसान संघर्ष कमेटी, कोट बुद्धा ग्रुप
7. हरजिंदर सिंह टांडा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी
8. गुरबख्श सिंह, जय किसान आंदोलन
9. सतनाम सिंह पन्नू, किसान मजदूर संघर्ष समिति, पिड्डी ग्रुप
10. कंवलप्रीत सिंह पन्नू, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब
11. जोगिंदर सिंह उग्राहा, भारतीय किसान यूनियन उग्राहां
12. सुरजीत सिंह फूल, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी
13. जगजीत सिंह डालेवाल, भारतीय किसान यूनियन, सिद्धूपुर
14. हरमीत सिंह कड़ियां, बीकेयू, कड़ियां
15. बलबीर सिंह राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल
16. सतनाम सिंह साहनी, भारतीय किसान यूनियन, दोआबा
17. बोघ सिंह मानसा, भारतीय किसान यूनियन मानसा
18. बलविंदर सिंह औलख, माझा किसान कमेटी
19. सतनाम सिंह बेहरू, इंडियन फार्मर एसोसिएशन
20. बूटा सिंह शादीपुर, भारतीय किसान मंच
21. बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी
22. जगबीर सिंह जाड़ा, दोआबा किसान समिति
23. मुकेश चंद्रा, दोआबा किसान संघर्ष कमेटी
24. सुखपाल सिंह डफ्फर, गन्ना संघर्ष कमेटी
25. हरपाल सिंह सांघा, आजाद किसान कमेटी दोआब
26. कृपाल सिंह नाथूवाला, किसान बचाओ मोर्चा
27. हरिंदर सिंह लाखोवाल, भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल
28. प्रेम सिंह भंगू, कुलहिंद किसन फेडरेशन
29. गुरनाम सिंह चडूनी, भारतीय किसान यूनियन चडूनी
30. राकेश टिकैट, भारतीय किसान यूनियन
31. कविता कुमगुटी, महिला किसान अधिकार मंच
32. रिषिपाल अंबावाटा, भारतीय किसान यूनियन अंबावाटा
33. वीएम सिंह, ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमेटी
34. मेधा पाटेकर, नर्मदा बचाओ
35. योगेंद्र यादव, स्वराज इंडिया
36. अवीक साहा, जन किसान आंदोलन, स्वराज इंडिया
37. प्रेम सिंह गहलोत, ऑल इंडिया किसान सभा

Latest News

World News