Trending News

नई दिल्ली-फैक्ट्री की छत गिरने से 4 मजदूरों की मौत

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 19th December , 2020 03:36 pm

नई दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार सुबह एक फैक्ट्री की छत गिर गई जिसमें चार लोगों की दबने से मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग छत के मलबे में दब गए थे जिन्हें पास के गुरु गोविंद अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन बाद में गंभीर रूप से घायलों को DDU अस्पताल में शिफ्ट किया गया । इनमें से चार लोगों की मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर गियर और बाइंडिंग बनाने की फैक्‍ट्री थी। मकान की छत स्‍लैब डालकर बनाया गया था। घटना के वक्‍त मजदूर ग्राउंड फ्लोर पर ही काम कर रहे थे। एडीशनल DCP सुबोध गोस्‍वामी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। हादसे में घायल एक मजदूर को गुरु गोबिंद सिंह तो 5 अन्‍य को डीडीयू अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, इनमें से 4 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो मजदूर अब खतरे से बाहर हैं।

फैक्ट्री की यह बिल्डिंग उत्तम नगर के रहने वाले सूरज पाल के बेटे महेंद्र पाल की बताई जा रही है। एसडीएम को आगे के कानूनी एक्शन के लिए सूचित किया गया है। पुलिस भी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Latest News

World News