[Edited By: Punit tiwari]
Thursday, 11th February , 2021 01:34 pmलखनऊ-दयाल पैराडाइज होटल के मालिक पार्थ सिंह और मैनेजर रोविन गिरी पर वहीं की महिला कर्मचारी ने छेडख़ानी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने कहा कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही। वहीं इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच एक महिला दरोगा को सौंपी गई हे। रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज होगा। साथ ही पुलिस पीड़िता को संदिग्ध की नजर से देख रही है। बताया कि उसका लेनदेन का विवाद था। जबकि न्याय के लिये पीड़ित युवती बुधवार पूरे दिन दर-दर भटकती रही।
सूत्रों की माने आरोपी होटल मालिक पार्थ सिंह का रिश्तेदार एक ऊंचे ओहदे पर है। इसी के दबाव के कारण पुलिस महिला सशक्तीकारण की धज्जियां उड़ा रही। जांच के नाम पर आलाधिकरियों को भी गुमराह किया जा रहा है। इंस्पेक्टर धीरज की माने तो गोमतीनगर स्थित होटल दयाल पैराडाइज के मालिक पार्थ सिंह पर एक युवती ने छेडख़ानी और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने लिखित तहरीर दी है। आरोपी की सत्यथा जानने के लिये महिला दरोगा वंदना पाण्डेय को जांच सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि आरोपी रसूखदार है उनका एक रिश्तेदार ऊंचे ओहदे पर है। जिसके चलते पुलिस पीडि़ता को ही पीड़ित बनाने में लगी हुई है।