Trending News

लखनऊ: कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मनाया जा रहा क्रिसमस

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 25th December , 2020 03:54 pm

लखनऊ-कोरोना काल में देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया मे त्योहारों की धूम फीकी पड़ गई है। नवरात्र, दीवाली, ईद इन सभी त्योहार उस तरह से नहीं मन पाए जैसे मनाए जाते थे। वहीं क्रिसमस की धूम भी इस बार फीकी है। राजधानी स्थित कैथरेद्रल चर्च जहां बीते साल तक क्रिसमस के दौरान लाखों की भीड़ हुआ करती थी, वहीं इस साल यहां कुछ गिने चुने ही लोग नज़र आये। प्रार्थना घर में भी ज्यादा लोगों की भीड़ इकठ्ठी नहीं होने दी गई। चर्च के चांसलर व प्रवक्ता डॉ डोनाल्ड एचआर डिसूजा का भी कहना है कि इस साल कोरोना की वजह से क्रिसमस का जश्न उस अंदाज़ में नहीं हो पाया जैसा पहले होता था।

डॉ डोनाल्ड ने बताया कि रात की प्राथना में 200 से ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी लोग चर्च के अंदर आ रहे उनके लिए मास्क पहना अनिवार्य है, गेट पर सैनिटाइजर की भी व्यस्था की गई है और सभी से अनुरोध किया गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें।

कोरोना संक्रमण के चलते जहां लोगों के जीवन में बदलाव आया है। वहीं इसका असर पर्व पर भी पड़ रहा है। डेढ़ सौ साल से पहले से चली आ रही क्रिसमस पर्व की परंपरा पहली बार बदली-बदली सी नजर आयी। 25 दिसंबर से पहले 24 दिसंबर को चर्चों में दिखने वाली लोगों की भीड़ इस बार हाथों की अंगुलियों में गिनी जा सकती थी। लखनऊ से न्यूज प्लस के लिए अभिषेक पांडे की रिपोर्ट

Latest News

World News