Trending News

कांग्रेस का वार : भाजपा कार्यालय तैयार मगर जनता को था, अस्पताल का इंतजार

[Edited By: Shashank]

Tuesday, 23rd November , 2021 01:04 pm

 

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देमज़र कानुपर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कानपुर पहुंचे इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उनका स्वागत हुआ जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचें,  जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में फीता काट उद्घाटन भी किया। इसके बाद करीब 1 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष रेलवे मैदान निराला नगर जाकर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

अब इसी दौरे पर तंज कस्ते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने ट्वीट किया "खराब स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से कानपुर की जनता ने कोरोना के दौरान बहुत कष्ट झेले थे। लेकिन भाजपा की प्राथमिकता देखिए: अपना भव्य कार्यालय तैयार कर लिया मगर जनता के लिए अस्पताल की एक ईंट भी नहीं रखी। जनता सब देख रही है।"

आपको बतादें, साउथ कानपुर में भाजपा के नए कार्यालय के नज़दीक ही कोरोना काल में 100 बेड का अस्पताल बनाने का एलान हुआ था मगर अभी तक अस्पताल का शिलान्यास तक नहीं हुआ है।  खबरों की माने तो, क्षेत्र की जनता करीब पिछले 7 साल से अस्पताल की मांग कर रही है।   

Latest News

World News