Trending News

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में बड़ा फैसला, मई में होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 22nd January , 2021 02:45 pm

नई दिल्ली-कांग्रेस पार्टी में जारी अंदरुनी दिक्कतों के बीच शुक्रवार को पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जहां नेताओं की ओर से जल्द आंतरिक चुनाव करने की अपील की गई। शुक्रवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इसका ऐलान किया गया। इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी संगठन का चुनाव करेगी, जिसमें अध्यक्ष पद का चुनाव सबसे अहम है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने संवेदनहीनता और अहंकार की सभी हदें पार कर दी हैं। किसान आंदोलन को लेकर सोनिया ने कहा कि इन कानूनों को सरकार ने जल्दबाजी में पास कर दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया बोलीं कि संसद में कृषि कानूनों को ठीक से समझने का मौका नहीं दिया गया और अब बैठकों का दौर चल रहा है। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही इन तीनों कानूनों को सिरे से खारिज कर दिया था, ये कानून एमएसपी से लेकर खाद्य सुरक्षा तक पर सवालिया निशान खड़े करते हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद वापस सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद पर कमान संभाली थी। कांग्रेस में लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल की फिर अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो सकती है। हालांकि, कई बार गांधी परिवार से अलग अध्यक्ष बनाने की आवाज भी पार्टी में उठी है।

 

Latest News

World News