Trending News

मुख्यमंत्री योगी ने दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 11th February , 2021 01:02 pm

लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम योगी ने राजधानी स्थित दीनदयाल उपाध्‍याय स्‍मृति वाटिका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्‍प अर्पित करते हुए उन्‍हें नमन किया है। इस मौके पर उपमुख्‍यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कानून मंत्री बृजेश पाठक समेत कई मंत्री और आलाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर ट्वीट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम योगी कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जल कल्याणकारी, राष्ट्र हितैषी और विकासपरक योजनाओं पर अमल के लिए हमें उन्हीं की सोच से प्रेरणा मिलती है। सरकार की अंत्योदय योजनाएं उन्हीं की सोच से प्रभावित है।

सीएम योगी ने कहा कि किसी ने सोचा नहीं था कि भारत जैसे देश में 6 वर्ष के अंदर 2 करोड़ लोगों को आवास मिल जाएगा। 10 करोड़ लोगों को शौचालय मिल जाएगा। 8 करोड़ लोगों को रसोई गैस सिलेंडर मिल पाएंगे। 35 करोड़ गरीबों के जन धन अकाउंट खुल पाएंगे। इसकी प्रेरणा के असली स्रोत दीननयाल उपाध्याय हैं।

उन्हीं के विचारों से पार्टी और समाज को हमेशा प्रेरणा मिली। उनसे प्रेरणा लेकर सरकार हर तबके तक विकास की योजनाएं पहुंचा पा रही है। हमारा ध्येय की दीनदयाल की जी आदर्श मूल्यों का लाभ आम लोगों को दिलाने की है। सीएम योगी के अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी दीनदयाल उपाध्‍याय को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Latest News

World News