[Edited By: Punit tiwari]
Saturday, 9th January , 2021 03:01 pmLAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) चीन उकसावे वाली हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आठ महीने से जारी सैन्य तनाव के बीच चीन का एक सैनिक भारतीय सीमा में घुस गया। वो पूर्वी लद्दाख की पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे वाले इलाके में घुसा जिसे भारतीय सैनिकों ने हिरासत में ले लिया। ये चीनी सैनिक भारत की सीमा में घूम रहा था। इस सैनिक को चुसुल सेक्टर में गुरुंग घाटी के पास पकड़ा गया है। ये सैनिक भारत की सीमा में पाया गया है। पूछताछ के दौरान इस चीनी सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक कर आ गया था। पूछताछ से संतुष्ट होने के बाद ही इस सैनिक को चीनी अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
बता दें एलएसी के दोनों तरफ भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती लंबे समय से बरकरार है। अप्रैल महीने में ही कुछ चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में अतिक्रमण करने की कोशिश की थी जिसका भारत की तरफ से करारा जवाब दिया गया। बाद में 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने धोखे से भारतीय सैनिकों पर गैर-परंपरागत हथियारों से हमला कर दिया जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे जबकि करीब दोगुने तादाद में चीनी सैनिक भी मारे गए।