Trending News

अपनी ही पार्टी से नाराज हुआ भाजपा नेता, इस मांग के साथ दी 48 घंटे में आत्महत्या की धमकी

[Edited By: Admin]

Tuesday, 12th November , 2019 01:11 pm

यूपी के बहराइच में भाजपा के सक्रिय नेता शिवराज सिंह ने भाजपा के जिला अध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाया है। भाजपा नेता शिवराज सिंह का कहना है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार थे उनका नामांकन किया गया था भाजपा अध्यक्ष पद पर इसमें आठ लोग दावेदार थे जिसमें  से एक का पर्चा निरस्त किया गया।

भाजपा नेता शिवराज  ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि जिला अध्यक्ष ने उनका पैनल में नाम न भेज कर अपने पास ही  आवेदन रखे रहे, उनका नाम नहीं भेजा गया जब इस बात की खबर उन्हें मिली तो निराश हो गए। शिवराज ने भाजपा जिला अध्यक्ष का दरवाज़ा खटखटया तो भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की आप कुछ भी करें चाहे आत्मादाह करें या कुछ भी करें हमसे मतलब नहीं है।


भाजपा नेता शिवराज सिंह का कहना है की अगर हमारे जैसे नेता की नहीं सुनी जाएगी तो और उनसे नीचे के बूथ स्तर के नेताओं की कब सुनी जाएगी। भाजपा नेता शिवराज सिंह ने धमकी भरे अल्फाज़ो में कहा कि मैंने उनको 48 घंटे का टाइम दिया दो दिन में प्रदेश कार्यालय या प्रदेश वालों ने उनकी नहीं सुनी तो वो आत्मादह कर लेंगे। उन्होंने यह खबर प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है।  

Latest News

World News