Trending News

बिकरू कांड: विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश के मकान की कुर्की

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 18th December , 2020 06:36 pm

राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में बिकरू कांड के मास्टर माइंड विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे के घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई। दीप प्रकाश दुबे पर लखनऊ के कृष्ण नगर थाना में दो मुकदमें दर्ज हैं और पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है. दीप प्रकाश दुबे कानपुर में हुए बिकरू कांड के बाद से फरार है।

बता दें कि कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 को हुए कांड में दीप प्रकाश दुबे के भाई विकास दुबे ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। उसके बाद से दीप प्रकाश दुबे लगातार फरार चल रहा है. दीप प्रकाश दुबे के खिलाफ कृष्ण नगर थाने में धमकाकर एंबेसडर कार छीनने सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसे लेकर पुलिस लगातार दीप प्रकाश दुबे को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक दीप प्रकाश दुबे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। जिसके बाद पुलिस ने दीप प्रकाश दुबे के घर पर कुर्की की एक नोटिस भी चस्पा कर दी थी। इसके बाद शुक्रवार को दीप प्रकाश के घर पर पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर रही है।

Latest News

World News