Trending News

बदायूं गैंगरेप केस: पीड़िता के परिवार के लोगों मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 7th January , 2021 02:57 pm

बदायूं में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले दो आरोपितों की बुधवार को गिरफ्तारी के बाद अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में तेजी दिखा दी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने गुरुवार को पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इसके साथ इनको शीघ्र ही न्याय का आश्वासन भी दिया।

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले के तूल पकड़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी आज पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने यहां पर सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। चंद्रमुखी देवी ने गांव में पीड़िता के परिवार के लोगों से भेंट की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। क्यावली गांव में पीड़ित परिवार से बात करने के बाद वह घटनास्थल मेवली गांव भी गई और मौके पर मुआयना किया।

इस प्रकरण में गिरफ्तार जसपाल की पत्नी और बेटी ने भी राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी से मुलाकात की। आरोपी की पत्नी ने अपने पति को निर्दोष बताया है। उसने कहा कि जसपाल तो किराए पर गाड़ी लेकर गया था। बता दें वारदात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ा रुख दिखाया है। अब इस केस की जांच एसटीएफ करेगी। इसके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने एडीजी से पूरी रिपोर्ट तलब की है। तीनों आरोपितों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई के लिए डीएम ने फाइल तैयार करने को कहा है। इसके साथ इस प्रकरण का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा।

Latest News

World News