Trending News

दिल्ली में भी हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, जालंधर भेजे गए पॉजिटिव सैंपल, कुल 9 राज्य हुए प्रभावित

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 11th January , 2021 04:32 pm

देश में बर्ड फ्लू का खतरा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है।अब देश के नौ राज्यों में बर्ड फ्लू फैल गया है। ये राज्य उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली हैं। एनिमल हसबैंडरी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में मरी हुई बत्तखों और कौवों के 8 सैम्पल भोपाल भेजे गए थे। इन सभी सैम्पल्स में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। राजधानी दिल्ली के 15 पार्कों में 91 कौवे और 27 बत्तख मरे हुए मिले हैं। बर्ड फ्लू को देखते हुए संजय झील इलाके को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। इतना ही नहीं गाजीपुर मुर्गा मंडी भी दस दिन के लिए बंद कर दी गई है।

यूपी में बर्ड फ्लू की एंट्री कानपुर से हुई, जहां चिड़ियाघर में चार मरे पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद चिड़ियाघर को सील कर दिया गया। कानपुर चिड़ियाघर में दो दिनों में 10 पक्षी मरे मिले। अब उस बाड़े के सभी पक्षियों को मारने के आदेश दिए गए हैं। कानपुर प्रशासन ने पूरे इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया, जहां लोगों के आने पर भी मनाही है।

कानपुर का असर राजधानी लखनऊ में भी दिख रहा है, यहां सबसे ज्यादा चिंता लखनऊ चिड़ियाघर को लेकर है। बर्ड फ्लू के बढ़ते दायरे के बाद नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान अलर्ट पर है। चिड़ियाघर में सभी पक्षियों के बाड़े को सैनिटाइज किया जा रहा है। अंदर बाहर चूना छिड़का जा रहा। इतना ही नहीं पक्षियों के खाने में खास सावधानी बरती जा रही। एहतियातन खाने में विटामिन और मिनरल की मात्रा बढ़ा दी गई।

 

Latest News

World News