Trending News

बढ़ते कोरोना केसो को देखते हुए सख्त हुआ प्रशासन , 10 थाना क्षेत्र हुए सील

[Edited By: Rajendra]

Tuesday, 21st July , 2020 04:50 pm

कानपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना सक्रमण को देखते हुए कानपुर के डीएम ब्रह्म देव राम तिवारी ने बड़ा फैसला लिया हैं.. आपको बता दे की कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से कल रात 10 बजे से सम्पूर्ण लाॅकडाउन लागू किया जा चुका हैं...

10 थाना क्षेत्रों में चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लाॅकडाउन आज रात से शुक्रवार रात तक लगाया गया है। इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा.. 

आवश्यकता पड़ने पर पुनः आगे की स्थिति पर निर्णय लिया जायेगा .. आदेश के बाद स्वरूप नगर के चारों रास्तों को भी पूरी तरह से सीज कर दिया गया है इतना ही नहीं बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए शहर में शक्ति बढ़ा दी गई है...

Latest News

World News