Trending News

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के नाम की घोषणा की

[Edited By: Rajendra]

Friday, 23rd December , 2022 01:46 pm

दिल्ली में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के नाम की घोषणा कर दी है। आप की शैली ओबरॉय मेयर होंगी। एमसीडी चुनाव जीतने के बाद से ही दिल्ली के नए मेयर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। शुक्रवार को हुई पीएसी की बैठक में शैली का नाम तय किया गया।

आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर पद के लिए शैली ऑबेराय को उम्मीदवार बनाया गया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप की जीत के बाद सबकी निगाहें टिकी हुई थी की AAP मेयर पद के लिए किसे उम्मीदवार बनाता है। लंबे इंतजार और मंथन के बाद AAP ने शैली ओबरॉय को अपना उम्मीदवार बनया है। शैली वार्ड संख्या से पार्षद चुनी गई थी।

बीते 7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें और बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं। उधर दिल्ली बीजेपी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। एमसीडी में मेयर बनाने के लिए 126 के आकंड़े की जरूरत है।

दिल्ली नगर निगम अधिनियम के अनुसार, स्थानीय शहरी निकाय के लिए हर 5 साल में चुनाव कराना अनिवार्य है, ताकि यह तय किया जा सके कि सत्ता में बने रहने के लिए कौन सी पार्टी बहुमत में है। अधिनियम की धारा 35 में कहा गया है कि नागरिक निकाय को प्रत्येक वित्तीय वर्ष की पहली बैठक में महापौर का चुनाव करना चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने डिप्टी मेयर पद के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा की है। डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल को उम्मीदवार बनाया गया है। इकबाल ने चांदनी महल वार्ड नंबर 76 से चुनाव जीता था।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 सीटों में से भाजपा ने 104 सीटें जीतीं थी। दूसरे नंबर रहने के बावजूद भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीया की ओर से मेयर पद के लिए ताल ठोकी गई थी। उन्होंने संकेत दिए थे कि चंड़ीगढ़ की तर्ज पर दिल्ली में भी दूसरे नंबर पर होने के बावजूद मेयर बनाया जा सकता है। इसके बाद दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी। दोनों पार्टियों की ओर से हॉर्स ट्रेडिंग की खबरे भी आई।

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मेयर चुनाव में भाग न लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि AAP के पास बहुमत है। वह अपना मेयर और डिप्टी मेयर बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि AAP ने जो वादा किया, उसे जल्द से जल्द पूरा करे।

Latest News

World News