Trending News

2022 कामनवेल्थ में एक बार फिर क्रिकेट की वापसी

[Edited By: Admin]

Wednesday, 14th August , 2019 05:07 pm

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को शामिल करने की मंगलवार को घोषणा की। बर्मिंघम में साल 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त तक किया जाएगा, जिसमें 18 खेलों में करीब 45000 एथलीट भाग लेंगे।

Image result for t20 women pics

प्रतियोगिता के सभी मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। इसमें आठ महिला क्रिकेट टीम भाग लेगी और यह आठ दिनों तक खेला जाएगा। वर्ष 1998 के बाद ये पहला मौका है जब क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है। 1998 में कुआलालंपुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने 50 ओवरों के फॉरमैट में हुए इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता था।

Related image

सीजीएफ की अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने कहा, 'आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और राष्ट्रमंडल खेलों में फिर से क्रिकेट के लौटने का हम स्वागत करते हैं।' उन्होंने कहा, 'राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम बार क्रिकेट 1998 में कुआलालंपुर में खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम ने 50 ओवरों के प्रारुप में हुए इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता था। इसमें जैक्स कॉलिस, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंलुदकर जैसे दिग्गज शामिल थे।' मार्टिन ने कहा, 'हमारा मानना है कि महिला टी-20 क्रिकेट को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रमंडल खेल सबसे अच्छा मंच है।'

Latest News

World News