Trending News

IND Vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिया 337 रनों का टारगेट

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 26th March , 2021 05:22 pm

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट गंवाकर 336 रन बनाए। केएल राहुल ने भारत की तरफ से 108 रन बनाए। वहीं ऋषभ पंत ने 77 रन बनाए।  इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

यहां देंखे लाइव स्कोर

05:18 PM -आखिरी ओवर में भारत का पांचवां विकेट गिर गया है। हार्दिक पंड्या ने रीस टॉपले की गेंद पर चौका जमाने के बाद अगली ही गेंद को स्ट्रेट बाउंड्री की ओर उठा दिया, लेकिन जेसन रॉय ने अच्छा कैच लिया। पंड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में 4 छक्कों और एक चौके की मदद से 35 रन बनाए।

04:53 PM-ऋषभ पंत ने एक बार फिर छक्का जमाकर भारत की रफ्तार को और तेज किया है. करन की धीमी गेंद को ऋषभ ने लॉन्ग ऑन की ओर छ्क्के के लिए भेज दिया।

04:51 PM-क्रीज पर आते ही हार्दिक पंड्या ने छक्के से शुरुआत की है. 46वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए सैम करन की शॉर्ट गेंद को हार्दिक ने पुल कर दिया और मिडविकेट बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए पहुंचा दिया।

4:48 PM: 44 ओवर की पांचवी गेंद पर केएल राहुल 108 रन बनाकर आउट, टॉम करन की गेंद पर टोप्ले ने पकड़ा कैच, 

4:36 PM: 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 257/3, केएल राहुल 99 और ऋषभ पंत 57 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4:13 PM: 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/3, केएल राहुल 82 और ऋषभ पंत 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3:55 PM: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/3, केएल राहुल 69 और ऋषभ पंत 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3:42 PM: 31 वें ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल राशिद की गेंद पर विराट कोहली आउट 66 रन बनाकर आउट। उनकी जगह ऋषभ पंत खेलने आए हैं।

3:32 PM: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/2, विराट कोहली 61 और केएल राहुल 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3:23 PM: 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 126/2, विराट कोहली ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है।

3:13: 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108/2, विराट कोहली 42 और केएल राहुल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3:00 PM: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/2, विराट कोहली 32 और केएल राहुल 26 रन बनाकर क्रीज में हैं। आदिल राशिद ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिए।

2:53 PM: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/2 , केएल राहुल 17 और विराट कोहली 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2:37 PM: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66/2 , केएल राहुल 11 और विराट कोहली 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:23 PM: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/2, केएल राहुल 2 और विराट कोहली 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:15 PM: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/2, विराट कोहली 11 और केएल राहुल 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। टॉम करन ने अपने पहले ओवर में चार रन दिए।

02:08 PM: 8.4 ओवर में सैम करन की गेंद पर रोहित शर्मा ने थमाया आदिल राशिद को कैच। रोहित 25 गेंदों में 25 रन बनाकर लौटे पवेलियन।

02:05 PM: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 36/1, विराट कोहली 6 और रोहित शर्मा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। टोप्ले के इस ओवर में रोहित ने तीन चौके समेत 12 रन बटोरे।

01:56 PM: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 18/1, रोहित शर्मा 12 और विराट कोहली 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। टोप्ले ने अपने तीसरे ओवर में 5 रन दिए।

01:49 PM: भारत की टीम को लगा पहला झटका। 3.5 ओवर में टोप्ले की गेंद पर शिखर धवन ने थमाया बेन स्टोक्स को कैच। धवन 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली क्रीज पर आए हैं।

01:38 PM: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/0, शिखर धवन 4 और रोहित शर्मा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। रीस टोप्ले ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन दिए।

01:30 PM: भारत की पारी की शुरुआत करने के लिए शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर सैम करन फेंक रहे हैं।

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, डेविड मलान, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, आदिल राशिद, टॉम करन, रीस टॉपले।

Latest News

World News