Trending News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही

[Edited By: Rajendra]

Monday, 8th May , 2023 01:17 pm

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर आज शाम प्रचार थम जाएगा। जनता को रिझाने के लिए आज पूरा गांधी परिवार ताकत झोंकते दिखाई देगा। दरअसल, राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी संग दोपहर के वक्त ए रोड शो को संबोधित करेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। प्रचार के आखिरी दिन यानि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनता को रिझाने के लिए चिकपेट और विजयनगर में अंतिम रोड शो को संबोधित करेंगे।

वहीं राहुल गांधी ने वर्किंग महिलाओं के साथ बस में सवारी की और बस स्टॉप पर कॉलेज स्टूडेंट के साथ बातचीत की और सेल्फी खिंचवाई। इस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 50 से ज्यादा रैलियां और 20 के करीब रोड शो किए हैं। इसमें एक रैली सोनिया गांधी की भी थी। जो सालों बाद चुनाव प्रचार करने आईं थीं। सोनिया ने हुबली में एक जनसभा को संबोधित किया था।

अब तक के चुनाव प्रचार में राहुल-प्रियंका भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोलते दिखाई दिए हैं। कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को उठा कर बीजेपी पर हमला बोल रही है। शुरुआती दौर में इन स्थानीय मुद्दों की बागडोर स्थानीय नेताओं के हाथ में थी जो अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी जैसे शीर्ष नेताओं के हाथ में आ गई है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के हुबली में जनसभा को संबोधित कर बीजेपी पर कड़ा वार किया था। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक के वासी कड़ी मेहनत कर के अपना जीवन जी रहे हैं और इन्हें किसी के आर्शीवाद की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का जवाब देते हुए कहा कि अगर बीजेपी एक बार फिर सत्ता में नहीं आती तो राज्यको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आर्शीवाद नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, बीजेपी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से परेशान है और उसे हार का खौफ सता रहा है।

वहीं, रविवार पीएम मोदी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया और आरोप लगाया कि वह कर्नाटक को भारत से ‘‘अलग करने’’ की खुलकर वकालत कर रही है। मोदी ने कहा, ‘‘जब देश हित के खिलाफ काम करने की बात आती है, तब कांग्रेस का ‘शाही परिवार’ सबसे आगे रहता है। मैं यहां एक गंभीर मुद्दे के बारे में बोलना चाहता हूं। मैं यह कहना चाहता हूं क्योंकि मेरे दिल में काफी दर्द है। यह देश इस तरह के खेल को कभी माफ नहीं करेगा।

प्रियंका इस चुनाव में काफी एक्टिव रहीं। रविवार को कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मैंने आज सुबह देखा कि पहली बार चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने महंगाई, विकास और जनता के सामने आने वाले मुद्दों पर बात की। लेकिन शाम होते ही पीएम महंगाई, विकास और रोजगार की बात छोड़ कर किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश की बात करने लगे। प्रियंका ने बेंगलुरु साउथ में जनसभा में एक शायरी भी पढ़ी, "तू इधर उधर की बात ना कर, ये बता काफिला क्यों लूटा; मुझे रहजानो से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है।

Latest News

World News