Trending News

IMA ने फिर बढ़ाया मदद के लिए हाथ, मरीजों की बढ़ती संख्या देखते हुए शुरू की हेल्पलाइन

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 12th April , 2021 11:46 am

लखनऊ-कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)की लखनऊ शाखा ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है। बीमारी से जुझ रहे लोगों को हो रही समस्या के लिए IMA ने अपनी फोन हेल्प लाइन फिर से शुरू कर दी है। हेल्पलाइन के जरिए मरीजों को ऑनलाइन व निशुल्क परामर्श मुहैया हो सकेगा। IMA की ये हेल्पलाइन सप्ताह में सातों दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक जारी रहेगी। इस हेल्पलाइन पर फ़ोन मरीज फोन करके निशुक्ल परामर्श प्राप्त कर सकते है। बता दें हेल्प लाइन जारी करने का उद्देश्य आम लोगों में कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता और भ्रांतियों को दूर करना है साथ ही उनके सवालों के जवाब एवं मेडिकल सलाह भी दिया जाएगा। इस हेल्पलाइन में 11 चिकित्सकों का पैनल गठित किया गया है।

चिकित्सकों के नाम एवं फोन नंबर निम्नवत हैं :-

1. डॉ. आशुतोष शर्मा - 8418930911
2. डॉ. नईम अहमद शेख - 9616633000
3. डॉ. प्रज्ञा खन्ना - 7311148300
4. डॉ. शाश्वत विद्याधर - 9532993071
5. डॉ. अंकित कटियार - 8808901755
6. डॉ. अनामिका पाण्डेय - 7234044555
7. डॉ. उत्कर्ष बंसल - 9453450145
8. डॉ. मोहिता भूषण - 9670966888
9. डॉ. यशपाल सिंह - 8601260267
10. डॉ प्रांजल अग्रवाल - 9415023972
11. डॉ. पी.के. गुप्ता - 9415541789
12. डाँ मनोज गोविला 9415023444

Latest News

World News