Trending News

जिला जीतेगा तो देश जीतेगा- पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से कही ये बात

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 18th May , 2021 02:00 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों और जिलाधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए वर्चुअल बैठक की, प्रधानमंत्री मोदी ने आठ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 46 जिलाधिकारियों से सीधा संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि महामारी के दौरान कई अधिकारी कई दिनों से अपने घर नहीं जा पाए हैं। पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अगर आपका जिला जीतेगा तो हमारा देश भी जीतेगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कालाबाजारी पर सख्ती करना जरूरी है। आपके जिले में अस्पतालों में कितने बेड खाली हैं और कहां खाली हैं, इसकी एक डिटेल सूचना जारी की जानी चाहिए।

देश में कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें राज्यों और जिलों में कोविड की स्थिति पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

 

 

Latest News

World News