दिल्ली NCR समेत देश के कई राज्यों में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है, कई जगहों पर पारा 35 डिग्री के पार तक पहुंच चुका है। दिनभर तेज धूप खिल रही है। रात का भी तापमान बढ़ा हुआ है। राजस्थान समेत पश्चिम राज्यों से आ रही गर्म हवाओं ने मध्य प्रदेश का पारा बढ़ा दिया है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिला। 6 जिलों में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया।
दिल्ली मे अगली महीने मार्च के अंत तक तापमान में आंशिक तौर पर कमी आने के संकेत हैं. हालांकि, अप्रैल के पहले सप्ताह में दिल्ली में तापमान चरम पर पहुंचने का पूर्वानुमान है. फिलहाल, तेज हवाओं की वजह से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. इसके बावजूद तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा.

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में अभी गर्मी बढ़ेगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंडक और बर्फबारी होगी। कल मध्य भारत में हल्की बारिश से राहत मिल सकती है। आज (27 मार्च 2025) जम्मू कश्मीर समेत देश के कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ तेज हवा का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर के मध्य और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के साथ बौछारों वाली बारिश हो सकती है. अनुमान है कि 28 मार्च 2025 तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. इसके बाद धीरे-धीरे यह शांत हो जाएगा. कल कहां कैसा मौसम रहेगा? आइए बताते हैं।
राजस्थान और उत्तराखंड का क्या है हाल

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ रही है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। राजस्थान की बात करे तों अनेक हिस्सों में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है और इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। पर्वतीय क्षेत्र में आज आंशिक बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि गर्जन के साथ आकाशीय से बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप खिलने की उम्मीद है। देहरादून में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ-साथ सूरज के तेवर भी तल्ख होते चले गए और गर्मी ने लोगों को बहाल कर दिया। अगर राजस्थान की बात करे तों अनेक हिस्सों में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है और इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चलने और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश होने की काफी कम संभावना है। इसने कहा कि आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा तथा 27-28 मार्च के दौरान उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। दिन के समय निकलने वाली तेज धूप से लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप निकलने की वजह से झांसी, हमीरपुर, प्रयागराज और कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 40℃ के पार पहुंच गया है। कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 20℃ के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में हॉट डे का सिलसिला भी जारी हो सकता है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रतापगढ़, फतेहपुर, चंदौली और वाराणसी समेत 13 जिलों में हॉट डे की चेतावनी जारी की गई है। 27 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आज का तापमान
दिल्ली में 19 न्यूनतम तापमान (°C) 38 अधिकतम तापमान (°C)
नोएडा में 18 न्यूनतम तापमान (°C) 39 अधिकतम तापमान (°C)
पटना में 22 न्यूनतम तापमान (°C) 36 अधिकतम तापमान (°C)
कानपुर में 19 न्यूनतम तापमान (°C) 39 अधिकतम तापमान (°C)
वाराणसी में 21 न्यूनतम तापमान (°C) 39 अधिकतम तापमान (°C)भोपाल में 21 न्यूनतम तापमान (°C) 39 अधिकतम तापमान (°C)
मुंबई में 20 न्यूनतम तापमान (°C) 32 अधिकतम तापमान (°C)
दरभंगा में 23 न्यूनतम तापमान (°C) 37 अधिकतम तापमान (°C)लखनऊ में 20 न्यूनतम तापमान (°C) 39 अधिकतम तापमान (°C)
जयपुर में 23 न्यूनतम तापमान (°C) 35 अधिकतम तापमान (°C)
बेंगलुरु में 21 न्यूनतम तापमान (°C) 34 अधिकतम तापमान (°C)
जम्मू में 16 न्यूनतम तापमान (°C) 27 अधिकतम तापमान (°C)
प्रयागराज में 21 न्यूनतम तापमान (°C) 41 अधिकतम तापमान (°C)
कोलकाता में 26 न्यूनतम तापमान (°C) 36 अधिकतम तापमान (°C)
अहमदाबाद में 23 न्यूनतम तापमान (°C) 37 अधिकतम तापमान (°C)