Trending News

हेल्दी और टेस्टी डिश है एप्पल जलेबी, यहां जानिए रेसिपी के बारे में

[Edited By: Admin]

Tuesday, 16th July , 2019 06:42 pm

अगर आप कुछ हटकर हेल्दी और टेस्टी खाना पसंद करते हैं तो एप्पल जलेबी यानी सेब जलेबी बढ़िया डिश है। उत्तर भारत की पसंदीदा मिठाई में से एक है जलेबी जिसे किसी भी अवसर पर खाया जा सकता है। ट्रडिशनल जलेबी में एक ट्विस्ट डालें और बनाएं ऐपल जलेबी जिसमें सेब के अलावा, मैदा, केसर, घी और चीनी का इस्तेमाल होता है। यहां जानिए सेब जलेबी बनाने का तरीका। 

आवश्यक सामग्री

Image result for सेब जà¤⊃2;ेबी

-2 सेब ( छीले और पतले छल्लों में कटे हुए)
-3 कप मैदा
-दो चम्मच चीनी
-दो बड़ा चम्मच तेल
-1 कप पानी
-एक चौथाई चम्मच नींबू का रस
-एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
-1/2 कटोरी कटे हुए काजू
-गुलाब की कुछ पत्तियां

Image result for सेब जà¤⊃2;ेबी

सेब जलेबी बनाने की विधि

Image result for सेब जà¤⊃2;ेबी


-सबसे पहले हम जलेबी बनाएंगे। इसके लिए एक चौथाई गर्म पानी में चीनी डालकर घोल लें और इसे कुछ समय के लिए अलग रख दें।
-अब एक बर्तन लीजिए उसमें मैदा, तेल की कुछ बूंदे और तैयार चीनी का घोल डालकर बैटर तैयार कर लें। आपका बैटर तैयार है इसे साइड रख दें।
-अब हम चाशनी की तैयारी करेंगे। इसके लिए आप चीनी और पानी को उबाल लें। जब इसमें उबाल आने लगे तो आंच को मंदी कर दें।
-अब इसमें नींबू का रस, इलायची पाउडर मिलाएं और इसे तब तक उबलने दें जब तक एक तार की चाशनी बनकर न तैयार हो जाए।
-अब हम जलेबियों को तलेंगे। इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें।
-सेब के टुकडों को मैदे का जो मिश्रण तैयार किया था उसमें डिप करें और तेल में डालें।
-इसे धीमी आंच पर तब तक तले जब तक सुनहरा न हो जाए।
-जलेबियों के तलने के बाद इन्हें दो मिनट के लिए चाशनी में डालकर निकल लें।
-आपकी सेब जलेबी बनकर तैयार है। अब इसके ऊपर कटे काजू और गुलाब की पत्तियों से सजाकर इसे गर्मागर्म सर्व करें। 

Latest News

World News