सोने के कीमत मे लगातार तेजी देखने को मिल रही है, आज भी सोने के कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं सुबह लगभग 6 बजे ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹95,207 पर पहुंच गया यानि की आज सोने मे 628रू की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,579 थी।
सूत्रों के मुताबिक गोल्ड की कीमत ग्लोबल बाजारों में 3,357.40 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं इस हफ्ते अब तक बुलियन में 3% से भी ज्यादा की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही अमेरिकी सोना वायदा 0.2% बढ़कर 3,351.50 डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में आज गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹936 गिरकर ₹95,639 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,575 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
प्रमुख भारतीय शहरों में आज सोने की कीमतें देखें:
आज दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत ₹7,311 है। कल इसकी कीमत ₹7,225 थी।आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत ₹8,935 है। कल इसकी कीमत ₹8,830 थी। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में 22 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹8,661.60 रही है। आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत ₹9,746 है। कल इसकी कीमत ₹9,632 थी। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹9,448.30 रही है।
मुंबई में आज सोने का भाव: मुंबई में आज 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,299 प्रति ग्राम है। कल इसकी कीमत ₹7,213 थी।मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,920 प्रति ग्राम है। कल इसकी कीमत ₹8,815 थी। पिछले 10 दिनों में मुंबई में 22 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹8,646.60 रही है। मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,731 प्रति ग्राम है। कल इसकी कीमत ₹9,617 थी। पिछले 10 दिनों में मुंबई में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹9,433.30 रही है।
बैंगलोर में आज सोने का भाव: बैंगलोर में आज 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,299 प्रति ग्राम है। कल इसकी कीमत ₹7,213 थी।बैंगलोर में आज 22 कैरेट सोने की प्रति ग्राम कीमत ₹8,920 है। कल इसकी कीमत ₹8,815 थी। पिछले 10 दिनों में बैंगलोर में 22 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹8,646.60 रही है। बैंगलोर में आज 24 कैरेट सोने की प्रति ग्राम कीमत ₹9,731 है। कल इसकी कीमत ₹9,617 थी। पिछले 10 दिनों में बैंगलोर में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹9,433.30 रही है।
चेन्नई में आज सोने की कीमत: चेन्नई में आज 18 कैरेट सोने की प्रति ग्राम कीमत ₹7,390 है। कल इसकी कीमत ₹7,260 थी।
चेन्नई में आज 22 कैरेट सोने की प्रति ग्राम कीमत ₹8,920 है। कल इसकी कीमत ₹8,815 थी। पिछले 10 दिनों में चेन्नई में 22 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹8,646.60 रही है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की प्रति ग्राम कीमत ₹9,731 है। कल इसकी कीमत ₹9,617 थी। पिछले 10 दिनों में चेन्नई में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹9,433.30 रही है।
हैदराबाद में आज सोने की कीमत: हैदराबाद में आज 18 कैरेट सोने की प्रति ग्राम कीमत ₹7,299 है। कल इसकी कीमत ₹7,213 थी। हैदराबाद में आज 22 कैरेट सोने की प्रति ग्राम कीमत ₹8,920 है। कल इसकी कीमत ₹8,815 थी। पिछले 10 दिनों में हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹8,646.60 रही है। हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की प्रति ग्राम कीमत ₹9,731 है। कल इसकी कीमत ₹9,617 थी। पिछले 10 दिनों में हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत ₹9,433.30 रही है।
बता दें इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,162 रुपए से 19 हजार के पार बढ़कर 95,207 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं अगर चांदी की कीमत की बात करे तो, चांदी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,622 रुपए बढ़कर 95,639 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं बीते साल 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सोने के दाम मे तेजी क्यों?
ऐसा माना जाता है कि विश्व अर्थव्यवस्था में हुई अस्थिरता के समय सोना ही एक सुरक्षित निवेश विकल्प है। 2 अप्रैल की देर रात ट्रंप टैरिफ की घोषणा हुई। जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव शेयर बाजारों में ही देखने को मिल रहा था। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर 90 दिन की रोक लगा दी है। लेकिन फिर भी अर्थव्यवस्था में संकट बनता दिख रहा है। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपया की वैल्यू भी घटी है। आज से तकरीबन एक महीने पहले 1 डॉलर की वैल्यू लगभग 86 रुपये थी। जो अब लगभग 85 रुपये पहुंच गई है। रुपयों में आई गिरावट का भी सोने की कीमत पर प्रभाव पड़ता है।
सोने का लेकर भविष्यवाणी
अभी हाल ही मे सोने की कीमत को लेकर गोल्डमैन सैक्स ने हैरान कर देने वाली भविष्यवाणी की है। जिसमे सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना इंटरनेशनल मार्केट में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.30 लाख रुपए तक जा सकते हैं। इस तरह कीमतों में लगभग 38 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।