Trending News

रजिस्ट्रेशन कराईये और बांके बिहारी के दर्शन पाईये

[Edited By: Vijay]

Monday, 31st May , 2021 02:08 pm

कोरोना महामारी के चलते वृन्दावन के सुप्रसिद्ध मंदिर बाकें बिहारी जी के पट बन्द हो गये थे पर अब आम श्रद्धालु 1 जून से वृन्दावन स्थित भगवान बांके बिहारी के दर्शन कर पाएंगे। लेकिन इसके लिए उन्‍हें बांके बिहारी मंदिर की साइट पर जाकर अपना रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद ही उन्‍हें मंदिर में प्रवेश मिलेगा। कोरोना महामारी की गाइड लाइंस के अनुरूप दर्शन के लिए एक बार में पांच लोगों की संख्‍या तय की गई है

वैश्विक महामारी के चलते वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर को बंद कर दिया गया था। पर अब भगवान बांके बिहारी के भक्तों के लिए खुश खबरी है। आम श्रद्धालुओं के लिए भगवान बांके बिहारी मंदिर को 1 जून से खोल दिया जाएगा। बांके बिहारी मंदिर के उप प्रबंधक उमेश सारस्वत ने यह जानकारी दी है।

अब श्रद्धालुओं को पहले भगवान बांके बिहारी मंदिर की साइट https://darshan.yatradham.org/shreeBankeBihariTemple.html पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिस श्रद्धालु का रजिस्ट्रेशन यहां होगा वही श्रद्धालु भगवान बांके बिहारी के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लंबे समय के बाद भगवान बांके बिहारी मंदिर को खोला जा रहा है, तो भीड़ का दबाव अधिक रहेगा। भीड़ को देखते हुए मंदिर में केवल 5 श्रद्धालुओं को एक बार में प्रवेश दिया जाएगा। 5 श्रद्धालुओं के दर्शन के बाद फिर अगले 5 लोगों को मंदिर में दर्शन के लिए भेजा जाएगा।

उप प्रबंधक ने बताया वैश्विक महामारी की सरकार के द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई हैं, उनको ध्यान में रखते हुए मंदिर खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया अस्थाई रहेगी। मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा और मास्क सभी भक्तों के लिए अनिवार्य है।

Latest News

World News