Trending News

लो भईया गौतम अडाणी बने एशिया के दूसरे सबसे रईस,पहले पर मुकेश अंबानी है ही..समझे ?..कुछ

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 31st August , 2021 05:25 pm

दिग्गज भारतीय उद्योगपति एक बार एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की ब्लूमबर्ग की सूची में वह एक बार फिर 14वें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस तरह वह एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी से महज दो स्थान पीछे रह गए हैं। Bloomberg Billionaires Index में अंबानी 12वें स्थान पर काबिज हैं। इन दोनों के अलावा चीन के जोंग शानशान तीसरे ऐसे एशिया उद्योगपति हैं, जो टॉप 20 धनकुबेरों में शामिल हैं। हाल के समय में अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल से एक बार फिर गौतम अडाणी के नेट वर्थ में बढ़ोत्तरी हुई है।

ब्लूमबर्ग की इस लेटेस्ट लिस्ट के मुताबिक Adani Group के प्रमुख Gautam Adani की कुल संपत्ति 67.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इससे पहले जून में भी Gautam Adani इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के बिल्कुल करीब पहुंच गए थें।

हालांकि, उसी समय एक अखबार में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) ने अंबानी समूह की कंपनियों में निवेश करने वाले तीन फॉरेन फंड्स के अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं। इसके बाद अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में पांच फीसद से 18 फीसद तक की टूट देखने को मिली थी। कंपनियों के शेयरों में लगातार कई दिनों तक लोअर सर्किट लगा था।

Adani Group की कंपनियों के शेयरों का हाल

मंगलवार को दोपहर 1:16 बजे Adani Total Gas के शेयर का भाव पांच फीसद के उछाल के साथ ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के शेयर में 4.55 फीसद की तेजी के साथ 1,585.15 रुपये के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। Adani Green के शेयर में 17.80 रुपये यानी 1.68 फीसद की तेजी देखने को मिली। Adani Transmission के शेयर में 75.20 रुपये यानी 5.0 फीसद का उछाल देखने को मिला।

Mukesh Ambani Net Worth

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 87.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वह इस लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं। अंबानी से ठीक पहले फ्रांस के Francoise Bettencourt Meyers का स्थान आता है। वह 92.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें पायदान पर हैं।

एलन मस्क हैं पहले स्थान पर

अमेरिका के एलन मस्क इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। मस्क की कुल संपत्ति 198 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं, जेफ बेजोस की कुल संपत्ति भी 198 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस लिस्ट में वह दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट कुल 162 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे और बिल गेट्स 152 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 141 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वह इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

Latest News

World News