Trending News

चुनावी खेल- इस पार्टी ने किया ऐलान-हमारी सरकार बनाओ, स्मार्टफोन और स्कूटी पाओ

[Edited By: Vijay]

Thursday, 21st October , 2021 02:15 pm

सत्ता हासिल करने के लिये पार्टियां क्या क्या नही करती है, वोटर्स को लुभाने के लिये वो कई बड़ी घोषणाएं करती है ,सबसे पहले यूपी में सपा सरकार ने लैप्टाप बाटें थें और अब देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने जो घोषणा की है उससे ये समझ में आता है कि चुनाव और सत्ता हासिल करना ही उनका उद्देश्य है कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में अगर हमारी सरकार बनती है तो हम छात्राओं को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रानिक स्कूटी देंगें..

                   

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मुख्यधारा में लाने के लिए गंभीर रूप से प्रयासरत पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद सक्रिय हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होने से पहले ही छात्राओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी है।

लखनऊ से आगरा जाते समय बुधवार को महिला पुलिसकर्मियों के साथ सेल्फी लेने और 1090 चौराहे के पास चोटिल छात्रा की मरहम पट्टी करने के बाद गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा कदम बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीट महिलाओं को देने की घोषणा करने के बाद अब उन्होंने छात्राओं के लिए मनभावन वादा किया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढऩे व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। कांग्रेस इसको शीघ्र ही लागू भी कर देगी।   

Latest News

World News