Trending News

चुनाव आयोग द्वारा 12 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का किया ऐलान

[Edited By: Rajendra]

Tuesday, 29th September , 2020 02:38 pm

चुनाव आयोग द्वारा 12 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का आयोजन किया जाएगा। इन राज्यों में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, और 10 नवंबर को गिनती की जाएगी। वहीं, बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर उपचुनाव का आयोजन नहीं किया जाएगा। इनमें असम की रंगपारा, सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम (एससी) और फलकट (एससी) सीटें शामिल हैं। इन राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव कराने में कुछ दिक्कतों की बात कही थी। इस संबंध में असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव/ मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन आोयग को इनपुट भेजे थे।

चुनाव आयोग ने कहा कि इन राज्यों से मिले इनपुट के आधार पर 7 सीटों पर चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया गया है। इन राज्यों से बाद में बात करने के बाद चुनाव के बारे में निर्वाचन आयोग फैसला करेगा। चुनाव आयोग द्वारा आगे बताया गया कि छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और यूपी में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और यूपी में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार के एक लोकसभा सीट के अलावा मणिपुर में दो विधानसभा सीटों के लिए भी वोट 7 नवंबर को डाले जाएंगे।

हालांकि, चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इन राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव कराने में कुछ दिक्कतों की बात कही थी।

हाल ही में केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है। बिहार में 243 सीटों के लिए तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। कोरोना काल में पहली बार होने जा रहे चुनावों के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा था कि महामारी को देखते हुए विशेष इंतजाम किया गए हैं।

इस बार मतदान के समय को एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी। कोरोना संक्रमित और संभावति लोग आखिरी समय में वोट डालेंगे। मतदान केंद्रों पर मास्क, हैंड सैनिटाइजर और दस्तानों की व्यवस्था की जाएगी।

Latest News

World News