Trending News

कानपुर में फैला मादक पदार्थों का जाल, पुलिस ने पकड़ा 21 किलो गांजा

[Edited By: Shashank]

Wednesday, 1st December , 2021 07:31 pm

कानपुर में दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है मादक पदार्थों का जाल, अक्सर खबर आती है की आज यहाँ इतने किलो गांजा पकड़ा गया वहॉ उतना किलो चरस पकड़ी गई। चिंता का विषय यह है कि शहर की युवा पीढ़ी इसकी चपेट में है, अक्सर गंगा किनारे के इलाकों मे या पार्को में युवा मादक पदार्थ का सेवन करती नजर आती है।

आपको बता दें, काकादेव, थाना प्रभारी के निर्देश पर गठित टीम ने हरि गर्ल्स हॉस्टल से गीता नगर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने निकेश गुप्ता को पकड़ कर 2 किलो गांजा व उसके बताने पर घर से लगभग 19 किलो गांजा बरामद किया है।

खास बात यह है कि काकादेव में बड़ी कोचिंग मंडी है, जहाँ केवल शहर के नहीं बल्कि पुरे प्रदेश से लाखों युवा आँखों में कामयाबी के सपने सजा कर लाते है और यहाँ नशे के माया जाल में फस कर रह जाते है, ऐसे बड़ा सवाल उठता है की पुलिस क्यों इस जाल को तोड़ने में कामयाब नहीं हो रही है।

हांलांकि बताया जा रहा है कि  पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में थाना काकादेव पुलिस ने 21 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

मामला थाना काकादेव क्षेत्र का है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान निकेश उर्फ सलमान निवासी अशोक वाटिका ब्रह्मदेव चौराहा आवास विकास कल्याणपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गीता नगर क्रॉसिंग के पास दौड़ाकर पकड़ा। उसके पास से 21 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसे वह गोल चौराहे के पास गांजा बेचने वाली दो महिलाओं को देने जा रहा था। बरामद गांजा की कीमत करीब ढाई लाख रुपए है। काकादेव पुलिस निकेश द्वारा बताई गई दोनों महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि इस धंधे में जो भी लोग लिप्त हैं उन्हें भी दबोचा जा सके।

 

निकेश

 

Latest News

World News