27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को दिल्ली सरकार का पहला बजट पेश किया है. विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पहली बार दिल्ली के इतिहास में ऐतिहासिक बजट पेश हो रहा है। दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ का है। जो पिछले बार के मुकाबले से कई गुना ज्यादा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बजट पेश करते समय यह भी बताया कि 2023 में दिल्ली का बजट 78800 सौ करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में घटकर सिर्फ 76000 करोड़ रुपये ही रह गया था और इस वजह से वो दिल्ली के लिए सबसे खराब स्थिति थी. हालांकि, इस साल पहली बार दिल्ली को 1 लाख करोड़ रुपये का बजट मिला है और यह बजट ऐतिहासिक है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार के पहले बजट पेश करने से पहले पूजा-अर्चना करने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए थे उसके बाद कैबिनेट की एक बैठक की थी, इस बैठक मे कई नेता शामिल हुए थे।
दिल्ली विधानसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “पिछली सरकार विकास के हर पहलू में विफल रही… यमुना गंदी थी, सड़कें क्षतिग्रस्त थीं, वायु प्रदूषण बहुत अधिक था। दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी… घाटे में थे। गंदा पानी और ओवरफ्लो सीवर दिल्ली की पहचान बन गए थे… रेखा गुप्ता ने कहा, NCR क्षेत्र के साथ बेहतर संपर्क हेतु बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 1000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं… महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके जरिए दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। रेखा गुप्ता ने मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 हजार से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्मान योजना के लिए 2144 हजार करोड़ का बजट रखा है। केंद्र सरकार से 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज तो मिलेगा ही। साथ ही दिल्ली सरकार भी इसमें अपनी ओर से 5 लाख रुपए जोड़ रही है। यानी आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का इलाज मुफ्त मिलेगा। यमुना और सीपेज की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का बजट है। सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.