दिल्ली मे बुधवार कल विधानसभा की 70 सीटों के लिए सिंगल फेज में वोटिंग होगी। जिसमे राजधानी के लाखों मतदाता अपने मतदान अधिकार का उपयोग करेंगे। बता दें वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। कल स्कूल, काॅलेज भी बंद रहेंगे…
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 1.56 करोड़ मतदाता अपने वोट डालने के लिए योग्य हैं। इनमें 83.76 लाख पुरुष शामिल है और 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। मतदान करने के लिए 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। और खास बात ये है कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए 733 पोलिंग स्टेशन ऐसे बनाए हैं,

होम वोटिंग की भी सुविधा
दिल्ली विधानसभा चुनाव मे मतदान करने के लिए होम वोटिंग की भी सुविधा कि गई है लेकिन ये सिर्फ दिव्यांग और सीनियर सिटीजन मतदाताओं के लिए ही है।
क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद
- दिल्ली मे चुनाव को लेकर बैंको की छुट्टी कर दी गई है।
- 5 फरवरी वोटिंग के दिन स्कूल, काॅलेज सरकारी दफ्तर, प्राइवेट सेक्टर की भी छुट्टी है।
- सिनेमाघर, थिएटर बंद रहेंगे
- मेट्रो सुबह से 5 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी
- रेस्टोरेंट, खाने पीने की चीट और ग्रोसरी स्टोर खुले रहेंगे
- अस्पताल, फार्मेसी, और आपातकालीन सेवांए सामान्य रूप से कार्य करती रहेंगी
भारतीय जनता पार्टी ने 68 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। दो सीटें सहयोगी पार्टियों को दी हैं। इसमें जनता दल- यूनाइटेड (JDU) ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (LJP-R) ने देवली सीट से प्रत्याशी उतारे हैं। आपको बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में INDIA ब्लॉक का हिस्सा रहीं 5 पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन दिया है। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 12 सीट और बहुजन समाज पार्टी (BSP) 70 पर चुनाव लड़ रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी और चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।