Trending News

एक बार फिर देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 50 हजार से ज्यादा मरीज

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 25th March , 2021 10:44 am

नई दिल्ली-देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। कोरोना वारयस के मरीज एक बार फिर रिकॉर्ड छू रहे हैं। महाराष्‍ट्र में कोरोना का सबसे ज्‍यादा असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्‍य में कोरोना के 31 हजार से ज्‍यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में कारोना वायरस संक्रमण के 53,476 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 251 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ 17 लाख 87 हजार 534 हो गई है।

महाराष्ट्र और दिल्ली के अलावा कई ऐसे राज्य भी हैं, जहां बीते दिन जो केस सामने आए वो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल इन्हीं राज्यों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, यूपी में भी जनवरी के बाद पहली बार 700 से अधिक केस दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के दस जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। ये 10 जिले हैं- पुणे, नागपुर, मुंबई, थाने, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु, अर्बन नांदेड़, जलगांव और अकोला। महाराष्ट्र में 9 जिले हैं और एक कर्नाटक का जिला है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। दो राज्यों महाराष्ट्र और पंजाब में लगातार केस बढ़ रहे हैं। इन दोनों के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

 

Latest News

World News