Trending News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठग कहा

[Edited By: Rajendra]

Tuesday, 7th February , 2023 01:34 pm

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान खरीद को मुद्दा बनाया था। राहुल ने आरोप लगाया था कि इस विमान को खरीदने में घोटाला हुआ। ये आरोप लगाकर राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग पीएम नरेंद्र मोदी के लिए ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगाते रहे थे। बाद में सुप्रीम कोर्ट में राहुल को माफी मांगनी पड़ी थी। इससे पहले राहुल गांधी एक बार मोदी के लिए ‘खून का दलाल’ जैसा विवादित बयान भी दे चुके हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राजधर्म पर सवाल खड़ा किया है। राहुल गांधी ने हा है कि देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है। भारत जोड़ो अभियान के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ धार्मिक नेता नहीं हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठग कह दिया। राहुल ने सोमवार को दिल्ली सामाजिक संगठनों से बातचीत के दौरान यह बात कही। कॉन्सिट्यूशन क्लब में हो रही इस मीटिंग में स्वराज इंडिया के चीफ योगेंद्र यादव भी मौजूद थे। मीटिंग के दौरान राहुल गांधी से यूपी की हालात पर सवाल किया गया। इस पर राहुल ने जवाब दिया कि कोई भी धर्म उत्तर प्रदेश में हिंसा को बढ़ावा नहीं दे रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भाषा के चलते धार्मिक नेता नहीं कहे जा सकते। सिर्फ भगवा पहन लेने से कोई धार्मिक नेता नहीं हो जाता। माफी चाहूंगा, लेकिन आदित्यनाथ कोई धार्मिक नेता नहीं, बल्कि सामान्य से ठग हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में अधर्म फैला रही है।

राहुल से सवाल हुआ कि यूपी में जो धर्म की आंधी चल रही है, उस पर क्या कहेंगे। उन्होंने जवाब दिया- उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी नहीं है। मैंने इस्लाम पढ़ा, ईसाई धर्म पढ़ा, बौद्ध धर्म पढ़ा, हिंदू धर्म जानता हूं। कोई भी धर्म नफरत फैलाने को नहीं कहता है। जैसे ही कोई तपस्या करना बंद कर देता है, वह भ्रम की स्थिति में चला जाता है। उन्होंने कहा कि जैसे ही व्यक्ति तपस्या करना बंद कर देता है तो उसके लिए भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, जबकि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसके विपरीत हैं। उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह छोटा और पहला कदम है, आगे और भी प्रयास किए जाएंगे। बता दें कि बीते दिनों के दौरान यूपी में रामचरितमानस विवाद के बाद से लगातार बयानबाजी हो रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले कई टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था। इसमें योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "विपक्ष में राहुल गांधी जैसे नेता भाजपा का काम आसान बना रहे हैं। वो वाकई भाजपा के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस 1947 से देश को जाति-धर्म के नाम पर बांट रही है।"

जब योगी से पूछा गया कि क्या भारत जोड़ो यात्रा से राहुल के व्यक्तित्व को कोई फायदा होगा? उन्होंने कहा- अगर राहुल गांधी अपनी निगेटिविटी को कम कर दें तो तो कांग्रेस को फायदा होगा। नकारात्मकता ही उनकी सारी उपलब्धियों पर पानी फेर देती है।

Latest News

World News