जयपुर में नशे में धुत कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष ने सोमवार रात तेज रफ्तार में एसयूवी कार दौड़ाते हुए पैदल चलते और गाड़ी सवार 9 लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर घायल हैं। कांग्रेस नेता उस्मान खान ने शहर के भीड़भाड़ इलाके में 7 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में एसयूवी को दौड़ाया, जिससे कोहराम मच गया। आरोपी ड्राइवर कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष उस्मान खान था। जिसे मंगलवार सुबह पार्टी ने पद से हटा दिया।
बता दें उस्मान खान कांग्रेस का कार्यकर्ता, जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष है आरोपी उस्मान राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुआ था, आरोपी उस्मान जयपुर के शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी का रहने वाला है, और बिजनेस के साथ जयपुर जिले की राजनीति में 20 सालों से सक्रिय हैं। उस्मान खान पार्षद का चुनाव लड़ने तैयार कर रहा था, उस्मान खान विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में एडेक्यूएट इलेक्ट्रो मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री चलाता हैं, वो इस कंपनी के CEO भी हैं। उनकी कंपनी हॉस्पिटल बेड्स, चेयर, एंबुलेंस स्ट्रेचर आदि बनाती है। उस्मान खान को बीते दिनों 6वीं बार जयपुर शहर कांग्रेस में नियुक्ति मिली थी।
मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त उस्मान गाड़ी चला रहा था, वह बुरी तरह से था नशे में, कार की रफ्तार काफी तेज थी, इसका अंदाजा और सीसीटीवी फुटेज से लगाया जा सकता है, हिट एंड रन के दौरान उस्मान की कार के पीछे से चिंगारी निकल रही थी, और घटना के वक्त काफी लोग आस-पास थे, कई लोग गाड़ी पर भी सवार थे और कई लोग पैदल चल रहे थे, गाड़ी की रफ्तार ही इतनी ज्यादा थी की किसी को अपनी जान बचाने का मौका ही नही मिला और कार की चपेट मे आ गए। इस हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर घायल हैं। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बाद में कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और गलियों में तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने की बात को लेकर आक्रोशित हो गए। पुलिस कार को थाने ला रही थी, तभी भीड़ ने कार में तोड़-फोड़ कर दी। भीड़ को उग्र होते देख आस-पास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। कांग्रेस नेता उस्मान खान ने शहर के भीड़भाड़ इलाके में 7 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में एसयूवी को दौड़ाया, जिससे कोहराम मच गया। हालांकि इस मामले के बाद जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उस्मान खान को बर्खास्त कर दिया है। उनको तुरंत प्रभाव से जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है।
इस मामले को लेकर जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवारी ने कहा कि अपराध करने वाला चाहे किसी भी पार्टी का हो। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उस्मान खान ने बड़ा अपराध किया है, ऐसे में बिना राजीतिक भेदभाव के कानूनी कार्रवाई की जाएं और सख्त सजा मिले। ताकि लोगों को ये पता रहे कि आप गाड़ी कैसे चला रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि जयपुर कलेक्टर और कमिश्नर को ज्ञापन देखकर मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘जयपुर में एक कार चालक द्वारा तेज़ रफ़्तार में कई लोगों को कुचलने की घटना अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण है, दुर्घटना में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। नशे की हालत में ऐसे कुकृत्य करने वाले अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।