Trending News

नहीं रहे दलितों के मसीहा: कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह का 86 की उम्र में निधन

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 2nd January , 2021 11:45 am

दिल्ली-काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह का आज शनिवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि श्री बूटा सिंह जी गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से मैं दुखी हूं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बूटा सिंह के निधन पर कहा कि सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।

Latest News

World News