Trending News

सीएम योगी और अखिलेश ने रामनवमी की दी शुभकामनाएं पर ये अखिलेश यादव के ट्वीट पर क्या हुआ देखिये

[Edited By: Vijay]

Thursday, 14th October , 2021 02:46 pm

नवरात्र में गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉ दुर्गा पूजा एवं महानवमी की सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्वीटर हेंडल @myogiadityanath पर ट्वीट किया। ‘माँ दुर्गा महानवमी की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। माँ सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि हम सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों और प्रत्येक प्रदेशवासी सदैव स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला हरदयाल को भी दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारिक ट्वीटर हेंडल @myogiadityanath से ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,‘अमर स्वाधीनता संग्राम सेनानी, गदर पार्टी के संस्थापक सदस्य, विलक्षण चिंतक, अद्भुत लेखक लाला हरदयाल को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपका त्यागमय जीवन सभी राष्ट्रभक्तों के लिए महान प्रेरणा है।

आज शारदीय नवरात्रि 2021 की नवमी तिथि पर शुभकामना संदेश देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में कुछ ऐसा लिख दिया कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल सपा प्रमुख ने लोगों को शुभकामना देते हुए महानवमी को रामनवमी लिख दिया। इसको लेकर लोग उनके ट्वीट में उनकी गलती बताने लगे। हालांकि गलती का एहसास होते ही अखिलेश यादव ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया।

अखिलेश यादव ने महानवमी की मंगलकामना देने को लेकर दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं।” इसपर जब लोगों ने उन्हें ट्रोल किया तो उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

Latest News

World News