देशभर मे आज बड़े धूमघाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है। टीवी एक्ट्रेस के साथ बॉलीवुड के अभिनेता भी जश्न मे डूबे हुए है। हर साल की तरह इस साल भी कपूर फैमली ने साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस दौरान पूरे परिवार ने साथ लंच किया।

आपको बता दें हर साल क्रिसमस के मौके पर लंच ऑर्गनाइज होता है. जिसमें पूरा कपूर परिवार इकट्ठा होता है. दरअसल क्रिसमस के मौके पर लंच का आयोजन दिवगंत एक्टर शशि कपूर के घर पर किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रीमा कपूर और रणधीर कपूर सहित कई सेलेब्स नजर आए।
कपूर फैमिली का भी वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी लाडली बेटी राहा कपूर संग क्रिसमस लंच के लिए निकले. इस दौरान प्यारी सी राहा कपूर ने सभी पैपाराजी और मीडियो को क्यूट अंदाज में मेरी क्रिसमस विश किया और फ्लाइंग किस भी दी.
पैपराजी से सामने हैंडसम लुक नजर आए राणबीर कपूर वहीं, आलिया भट्ट रेड कलर के वनपीस में नजर आईं। पैपराजी के सामने आकर राहा ने हाथ हिलाते हुए कहा, ‘हाय फैंस’। इसके बाद उन्होंने फ्लायंग किस दिया। बेटी राहा पूरे टाइम अपने पापा रणबीर की ही गोद में रहीं। कैमरों की लाइट और पैपराजी के शोर के बीच वह थोड़ी असहज भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर फोटोज जमकर वायरल हो रही है। लोग जमकर प्यार भी लुटा रहे है.
क्रिसमस पार्टी मे कौन-कौन हुआ शामिल
दरअसल क्रिसमस के मौके पर लंच का आयोजन दिवगंत एक्टर शशि कपूर के घर पर किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रीमा कपूर और रणधीर कपूर सहित कई सेलेब्स नजर आए। रणधीर कपूर क्रिसमस पर जश्न के रंग में रंगे नजर आए। वे लाल रंग की टीशर्ट पहने दिखे। साथ ही सांता वाली कैप भी लगाए नजर आए। अमिताभ बच्चन के नाती और नातिन-अगस्त्य और नव्या नवेली भी कपूर फैमिली के यहां लंच पर पहुंचे।