Trending News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर लोगों के भरोसे को और मजबूत किया

[Edited By: Shashank]

Tuesday, 22nd March , 2022 02:06 pm

आज पंजाब विधानसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर लोगों के भरोसे को और मजबूत किया, इसके पीछे की ख़ास वजह यह रही की उन्हों ने आज एक बड़ा एलान किया जिसे सबका समर्थन मिला। आज पंजाब विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद भगत सिंह की मूर्ति लगवायेगी। पंजाब विधानसभा ने शहीद भगत सिंह और भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति लगवाने के लिए एक प्रस्ताव को भी पास किया। इसके साथ ही भगवंत मान ने ऐलान किया कि शहीद दिवस 23 मार्च के दिन राज्य में सावर्जनिक छुट्टी रहेगी।

यही नहीं भगवंत मान ने सीएम पद की शपथ भी शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में ली थी। आम आदमी पार्टी लगातार पंजाब में भगत सिंह और भीमराव आंबेडकर की बात करती रही है। माना जाता है कि भीमराव आंबेडकर का जिक्र कर वह दलित समुदाय को लुभाने की कोशिश में है, जबकि भगत सिंह को राष्ट्रवाद और पंजाबियत के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं लगेंगी। उनके स्थान पर भगत सिंह और भीमराव आंबेडकर के चित्र लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी बड़ा ऐलान किया, उन्होंने सैनिक स्कूल का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा, “कल शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का शहादत दिवस है। पिछले साल हमने ऐलान किया था कि दिल्ली में एक ऐसा स्कूल बनाएंगे जहां बच्चों को फौज में भर्ती होने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उस स्कूल नाम शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल होगा।”

अरविन्द केजरीवाल ने घोषणा की कि इस स्कूल में ट्रेनिंग के लिए शिक्षक के रूप में सेना के रिटायर्ड ऑफिसर्स को लायेंगे। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि, ” ये स्कूल पूरी तरह से मुफ़्त होगा और आवासीय होगा। यहां पर एक्सपर्ट फैकल्टी खासकर सेना, नौसेना और वायुसेना के रिटायर्ड ऑफिसर को ट्रेनिंग कराने के लिए लाया जाएगा। दिल्ली में रहने वाला कोई भी बच्चा यहां दाखिला ले सकता है। इसमें 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिला होगा।”

Latest News

World News